/ट्रक युनियन दभोटा के पास भी पुलिस ने किया सट्टोरिया गिरफतार ।

ट्रक युनियन दभोटा के पास भी पुलिस ने किया सट्टोरिया गिरफतार ।

नालागढ 7 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा


औधोगिक नगरी बीबीएन में पुलिस द्वारा जुआरियो व नशेडियो के विरूघ्द अभियान चला रखा है इसी अभियान के तहत आज नालागढ के दभोटा में एक व्यक्ति से दडा सट्टे के लिए लोगो को उकसाते हुए पुलिस ने गिरफतार किया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी रणबीर सिंह निवासी मण्झौली को दभोटा ट्रक युनियन के पास दडा सट्टा खिलाने के लिस लोगो को उकसाते हुए गिरफत में लिया है ।

इस बात की पुष्टि करते हुए डी. एस. पी. प्रियंक गुप्ता ने बताया कि उक्त आरोपी के कब्जे से दडा सट्टा पर्चियो के अलावा 1030 रूपए नकद भी बरामद किए गए ,तथा आरोपी के विरूघ्द जुआ अधिनियम के अधीन मामला दर्ज किया गया है । उन्होने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और आगे कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।