इंटक हिमाचल ने सरकार के एक साल के कार्यो की की सराहना
नालागढ (बद्दी ) 7 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /रजनीश ठाकुर
प्रदेश इंटक ने सरकार के सफलतापूर्ण एक बर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु को बधाई दी। प्रदेश इंटक अध्यक्ष जतिन्द्र चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने एक बर्ष के भीतर ही हिमाचल प्रदेश में बहुत सारी विकासनात्मक योजनाएं शुरू की है जिसका आने वाले समय मे हिमाचल के लोगों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का सफलतापूर्ण एक बर्ष पूर्ण होने पर 11 दिसम्बर को धर्मशाला में जो प्रोग्राम रखा है उसमें भारी संख्या में पूरे प्रदेश से इंटक के सभी पदाधिकारी, व सदस्य भाग लेने जा रहे हैं।










