जिले में 4362 मामलों का निपटारा विभिन्न पक्षों की आपसी सहमती से किया गया
सोलन 9 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा
हिमाचल के सोलन जिले के सभी न्यायालयो में गत दिवस राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया । यह जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के सचिव श्रीमती आकांक्षा डोगरा द्वारा देते हुए बताया गया कि इस दौरान जिला सोलन के उपमण्डल नालागढ़ कसौली, अर्की तथा सोलन मुख्यालय में 11 लोक अदालत बैंचों का गठन किया गया।

जिस के तहत दिसम्बर, माह मे प्री लोक अदालत सीटिंगस भी करवाई गई। mUgksus crk;k fd इन लोक अदालतों का आयोजन अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सत्र न्यायधीश सोलन अरवीन्द मलहोत्रा की अध्यक्षता में किया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर कुल 13016 मामलों को सुनवाई के लिए प्री लोक अदालत सीटिंगस एवं लोक अदालत की विभिन्न बैंचों के समक्ष रखा गया जिसमें से 4362 मामलों का निपटारा विभिन्न पक्षों की आपसी सहमती से किया गया।

इन मामलों में कुल समझौता राशि 33.91 26.838 / रूपये रही। इन मामलों में 11522 मोटर व्हीकल चलानों को भी विभिन्न बैंचों के समक्ष रखा गया जिसमें से कुल 3404 मामलों का निपटारा किया गया।










