रत्ता नदी में बिना नम्बर की जेसीबी अवैध खनन करते हुए पुलिस के कब्जे में
नालागढ (बद्दी ) 10 दिसबर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में अवैध खनन के कारण नदी नालो को खतरा पैदा होने के चलते यहां के कई समाजिक संगठन इस खनन का विरोघ करते रहते है लेकिन सामाजिक व्यवस्था इस तरह की होते हुए इसे रोकने में कोई भी कामयाब नही हो रहा है । औधोगिक नगरी बीबीएन में पिछले कई सालो से पर्यावरण संरक्षण संस्था कार्य कर रही है । खनन को रोकने के लिए कई तरह से मामले सरकार के पास लाए गए और इस के लिए धरने पर्दशन भी किए जाते रहे लेकिन इस व्यवसथा को रोकने में कोई भी कामयाब नही हो पाया है ।

पुलिस अवैध खनन को रोकने के लिए यहां वहां आए दिन चालान करते रहती है लेकिन इस कारोबार में लगे परिवार व लोग इस से अपनी अजीविका कमाते है और वह सामाजिक संरक्षण में देर सबेर इस कार्य को अन्जाम देते ही रहते है ।
गत दिवस पुलिस ने इस कार्य को रोकने के लिए एक और प्रयास किया और गाव ठाणा के अन्तर्गत रत्ता नदी में बिना नम्बर की जे सी बी द्वारा अवैध खनन करते हुए रंगे हाथो पकडने में कामयाबी हासिल की है ।

इस बात की पुघ्टि करते हुए डी .एस .पी. प्रियंक गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने जे. सी .बी .मालिक भुपेन्द्र सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी बनवीर पुर तहसील बद्दी जिला सोलन के विरूघ्द धारा 379 आई पी सी तथा धारा 21 माईनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे कार्यवाही शुरू कर दी है ।










