/बरोटीवाला थाना के अन्तर्गत एक व्यक्ति से भुक्की बरामद , मामला दर्ज

बरोटीवाला थाना के अन्तर्गत एक व्यक्ति से भुक्की बरामद , मामला दर्ज

नालागढ 11 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/वर्मा

हिमाचल प्रदेश के औधोगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत बरोटीवाला पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के चलते गत दिवस एक अन्य नशे के कारोबार करने वाले को रंगे हाथो पकडने का दावा किया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक बरोटीवाला पुलिस गश्त पर सैसोवाल से बरोटीवाला रोड पर जा रहे थे तो गांव सैसोवाल पर एक व्यक्ति पैदल जाता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देखकर पीछे मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा जिसे काबू करके पुलिस ने उस के कब्जे से एक थैले में 4 किलो 619 ग्राम भुक्की पकडी गई ।

इस बात की पुष्टि करते हुए डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि आरोपी की पहचान अशोक पुत्र नौनी राम ग्राम निनमा डा0 रोटा त0 बिसौली थाना कुमरगाय जिला बदायूं यू0 पी0 उमर 27 साल के रूप में की गई । आरोपी यहां हाल रिहायश झूंगी सैसीवाला त0 बद्दी जिला सोलन में रहता है ।

उनहोने बताया कि आरोपी आशोक के विरूद्व मादक द्रव्य एवं मन प्रभावी अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत करके आमागी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।