/हिमाचल के सीमावर्ती इलाको से अवैध खनन के अलावा अवैध कटान को भी तस्कर दे रहे है अंजाम ।

हिमाचल के सीमावर्ती इलाको से अवैध खनन के अलावा अवैध कटान को भी तस्कर दे रहे है अंजाम ।

नालागढ ( बद्दी ) 12 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा


हिमाचल के सीमावर्ती इलाको में अवैध खनन के साथ अब यहां अवैध कटान भी बढने लगा है । इस का एक ताजा मामला आज पुलिस के समक्ष भी आया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक आज वन मण्डल बद्दी के सूरजपुर वन खण्ड की खरोटा बीट के वन रक्षक राम पाल द्वारा पुलिस को सूचित किया गया कि कुछ लोगो द्वारा गाडी नम्बर एच पी 30 5073 में अवैध कटान की लकड को यहां से लेजाया जा रहा है जिस विभाग के कर्मचारियो ने वाहन व लकडी को रोक कर कब्जे में ले रखा है ।

पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए वन विभाग की टीम द्वारा बताई गई गाडी नम्बर एच पी 30 -5073 से, अवैध कटान की लकडी ले जाने वाले आरोपियो के विरूघ्द भारतीय वन अधिनियम की धारा 33,41,42 तथा भारतीय दण्ड संहिता की धारा 34 व 379 के तहत मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है ।

इस बात की पुष्टि करते हुए डी .एस .पी .प्रिंयक गुप्ता ने बताया कि अवैध कटान की गई लकडी जिसे वन विभाग ने कब्जे में लिया था बरामद करके उपरोक्त भियोग पंजीकृत करके अग्रिम कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।