नशे के तस्करों पर कड़ी कार्यवाही करने के दिए निर्देश ।
नालागढ( बद्दी ) 16 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बददी कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बददी मोहित चावला,( भा0पु0से0) , की अध्यक्षता में वेलफेयर व मासिक अपराध बैठक का आयोजन किया गया ।
यह जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बददी रमेश शर्मा, , उप पुलिस अधीक्षक बददी (लीव रिजर्व), लखवीर सिंह, मुख्य लिपिक, समस्त प्रभारी थाना, चौकी, यातायात प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बददी मोहित चावला, (भा0पु0से0) , ने सभी सभासदों का स्वागत किया तथा जवानों के वेल्फेयर के कई मुददों को सुना व उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

उन्होने बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारिओं व प्रभारी थाना व चौकीयात को निर्देश दिए कि नशे के तस्करों पर कड़ी कार्यवाही करें, इसके अतिरिक्त बद्दी से नालागढ़ तक हो रहे सड़क निर्माण के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारू रुप से चलाने बारे जरुरी दिशा निर्देश दिए।











