नालागढ 18 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में दुकानो की आड में अवैध शराब का कारोबार करने वालो के विरूघ्द पुलिस के अभियान के चलते नालागढ के झिडीवाला में एक दुकान से अवैध शराब बरामद करने का दावा किया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस अर्की उपमण्डल डाकखाना जुबला के गांव शांकली बनियादेवी निवासी की दुकान से 7 देसी शराब संन्तरा नम्बर 1 मार्का की बोतले बरामद की है ।
इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस चाौकी दभोटा के गांव झिड़ीवाला में एक दुकान से 7 देसी शराब मार्का सन्तरा न0 1 बरामद की गई जिस पर पुलिस चाौकी दभोटा में मामला दर्ज करके आरोपी हितेश कुमार पुत्र रघुवीर सिंह निवासी गांव शांकली बनिया देवी डा0 जुबला, तह0 अर्की जिला सोलन हि0प्र0 के विरूद्व कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।










