सोलन 20 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /कमल चौहान

सोलन जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दिग्गल में आज चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर का समापन समारोह आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि एडिशनल डायरेक्टर मिनिस्ट्री आफ डिफेंस प्रताप सिंह नेगी रहे ।

यह विशेष शिविर 14-12- 2023 को शुरू किया गया था इस राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर में कुल 54 स्वयंसेवियों जिसमें 18 लड़कियां व 36 लड़कों ने भाग लिया इस विशेष शिविर के दौरान स्वयं सेवियों ने विद्यालय परिसर की साफ सफाई के अलावा आसपास के गांव के रास्तों व गलियों की साफ सफाई की। मुख्य अतिथि को स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती पूजा शर्मा के द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया ।

नएसएस प्रभारी श्रीमती सुनीता देवी तथा विजेंद्र ठाकुर प्रवक्ता गणित जी ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने बच्चों को यह संदेश दिया कि आप अपने जीवन में तीन प्रकार के कौशलों को अपने मैं अपने जिसमें कि मुख्य रूप से आध्यात्मिक मानसिक व भौतिक कौशल।मुख्य अतिथि जी के साथ उनकी धर्मपत्नी प्रधानाचार्य श्रीमती पलमा नेगी जी भी उपस्थित रहे ।

बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि जी के द्वारा बच्चों को आशीर्वाद दिया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।










