/पुलिस उप महानिरीक्षक मोहित चावला, भा0पु0से0, , द्वारा नालागढ़ के नगर परिषद कार्यालय में ” हर घर जागरूक कार्यक्रम” का शुभारम्भ किया

पुलिस उप महानिरीक्षक मोहित चावला, भा0पु0से0, , द्वारा नालागढ़ के नगर परिषद कार्यालय में ” हर घर जागरूक कार्यक्रम” का शुभारम्भ किया


नालागढ 12 जनवरी,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा

पुलिस उप महानिरीक्षक मोहित चावला, भा0पु0से0, , द्वारा नालागढ़ के नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद नालागढ़ अध्यक्षा अल्का वर्मा , उपाध्यक्ष तारा अवस्थी , पार्षद संजीव भारद्वाज, अमरीन्द्र सिंह, वन्दना बंसल तथा प्रभारी पुलिस थाना नालागढ़ व अन्य गणमान्य व्यक्तियो की उपस्थिति में “हर घर जागरूक ” कार्यक्रम का शुभारम्भ किया ।

मिली जानकारी के मुताबिक इस अभियान के तहत नगर परिषद के सदस्यों के साथ मिलकर स्थानीय पुलिस घर-घर जाकर नशा के बढ़ते प्रचलन, दुष्प्रभावों व मादक पदार्थों के इस्तेमाल से होने वाली सामाजिक. स्वास्थ्यिक और मानसिक समस्याओं बारे जानकारी देगें।

इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा नगर परिषद नालागढ़ का इस अभियान के साथ जुड़ने के लिए धन्यवाद किया तथा अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी संगठनों मीडिया कर्मीयों व आम जनता को इस अभियान में जुड़ने के आमन्त्रित किया ताकि बी0बी0एन0 क्षेत्र को अपराध मुक्त व नशा मुक्त बनाया जा सके।

इस मौके पर पुलिस उप महानिरीक्षक मोहित चावला, भा0पु0से0, मोहित चावला, भा0पु0से0, ने बतलाया कि इस कार्यक्रम को भविष्य में पूरे बी0बी0एन0 में चलाया जा रहा है। बद्दी पुलिस सभी लोगों से आग्रह करती हैं कि वे अपने आस.पास के लोगों को मादक पदार्थों के खतरों के बारे में जागरूक करें तथा नशे का अवैध कारोबार करने वालों की जानकारी पुलिस को देने का आग्रह किया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी गुप्त रखी जाएगी।

इस अवसर पर नगर परिषद नालागढ के कार्यालय में नगर परिषद नालागढ़ की अध्यक्षा अल्का वर्मा व उनके अन्य सदस्यों की उपस्थिति में बी0बी0एन0 पुलिस द्वारा चलाए गए कोमुनिटी आई अभियान से जुड़ने पर उनका व उनकी सम्पूर्ण परिषद का धन्यवाद किया। उन्होने जानकारी दी कि नगर परिषद नालागढ़ द्वारा 65 हाई टैक सी0सी0टी0वी0 कैमर नगर परिषद में लगवाने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक ने धन्यवाद किया ।

इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक मोहित चावला, भा0पु0स ने बी0बी0एन0 की समस्त जनता, व्यपारीगण व गैर सरकारी संस्थाओं से पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान कोमुनिटी आई कार्यक्रम से जुड़ने का अहवान किया ताकि बी0बी0एन0 को अपराध मुक्त बनाया जा सके। गत वर्ष बद्दी पुलिस द्वारा 5600 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए जिनकी सहायता से बद्दी पुलिस द्वारा कई जघन्य अपराधों के मामले को सुलझाया है ।