नालागढ 12 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो
उपमंडल के राजपुरा स्थित प्राचीन श्री राधा कृष्ण ब्रह्मचारी मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है यह भागवत कथा 7 दिसंबर से शुरू की गई है जो 13 दिसंबर तक चलेगी।
कथा के दौरान मंदिर के अचार्य रमाकांत शास्त्री जी ने श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान कर उपस्थित श्रद्धालुओं को सराभोर किया। कथा के पांचवे दिन उन्होंने श्री कृष्ण जी की लीलाओं का वर्णन करते हुए गोपियों का कृष्ण के प्रति प्रेम, यशोदा माता जी ने किस तरह से भगवान श्री कृष्ण को कितने लाड प्यार से पाला, और भगवान कृष्ण जी ने किस तरह अश्विनी कुमार का कैसे उद्धार किया, गोपियों के साथ कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया इस दौरान कथा के पांचवे दिन गोवर्धन पूजा के साथ कथा का विश्राम हुआ।
इस दौरान आचार्य रमाकांत शास्त्री जी के साथ पंडित केशव कुमार, गोपाल शर्मा, प्रेमचंद शर्मा, नितिन शर्मा, यशपाल शर्मा, मनजीत शर्मा, बालक राम उपस्थित रहे।
आचार्य रमाकांत शास्त्री जी ने कहा कि इंसान 84 लाख जूनें भोगता है और इस 84 के गेढ़ से मुक्ति भगवान कृष्ण जी की भक्ति और श्रीमद भागवत कथा के रसपान से मिलती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार इंसान हवा पानी बिना जिंदा नहीं रह सकता, उसी प्रकार बिना कृष्ण के सृष्टि का अस्तित्व नहीं है और वही हैं जो सृष्टि के पालनहार हैं।
कथा के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें समस्त लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।









