नालागढ (बददी ) 20 जनवरी
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन के बरोटीवाला बुरांवाला चौक के नजदीक एक तेज रफ्तारी ट्रक ने एक मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया ।
मिली जानकारी के मुताबिक इस हिट एण्ड रन के दौरान मोटरसाईकिल स्वार व्यक्ति मनमीत काॉशल पुत्र श्री राजकुमार निवासी लगेंड़ी, डाकघर बल चुरानी, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर हि0प्र0 घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौका से भगा ले गया।
इस बात की पुष्ठि करते हुए पुलिस उप अधीक्षक प्रियंक गुप्ता ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ भा0द0स0 की धारा 279ए 337 व 187 मोटर वाहन अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।










