/बद्दी में आजमगढ़ के युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद।

बद्दी में आजमगढ़ के युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद।

नालागढ़ (बद्दी )5 फरवरी
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/रजनीश ठाकुर

सोलन जिला के बद्दी में लक्कड़पुर के साथ रहते युवक ने आत्महत्या करके जीवन की लीला समाप्त कर ली । मिली जानकारी के मुताबिक युवक आजमगढ़ यूपी का रहने वाला था जो कि निजी कम्पनी लॉरियल कंपनी बरोटीवाला में काम करता था ,परिवार में भाभी ने बताया कि हम अपने कमरे में थे तो शाम अजीत गुप्ता जब शाम को ड्यूटी से वापिस आया तो दरवाजा खटखटाया लेकिन काफी देर तक दरवाजा नही खोला और न ही अंदर से कोई जवाब आया जिस पर अजीत ने शोर मचाया फिर मृतक युवक के जीजा ने दरवाजे को तोड़ा तो अंदर देखा की विवेक कमरे के अंदर वाली छत के एंगल से लटका हुआ था , जीजा ने उसका मफलर काटा और साथ मैं लगते गेराज वाले की मदद से ब्रुकलीन हॉस्पिटल बद्दी लेकर आया जहा हॉस्पिटल वालो ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

एसपी बद्दी इलमा अफरोज ने बताया कि बरोटीवाला थाने में शाम 6 बजे के करीब ब्रुकलिन हॉस्पिटल से मोहम्मद अली नामक व्यक्ति ने कॉल किया और बताया कि एक युवक ने बंद कमरे में आत्महत्या कर ली है एसएचओ बारोटीवाला ने तुरंत पुलिस को भेज दिया बहा जाकर पता चला कि विवेक गुप्ता पुत्र नंद लाल गुप्ता गांव मैनपुर ठिक्मा , लालगंज आजमगढ़ का जो रहने वाला है उसने बंद कमरे में सुसाइड कर लिया है अतः बरोटीवाला पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिस पर यह लिखा था कि में अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रहा हूं ।एसपी बद्दी इलमा अफरोज ने कहा की पुलिस ने लाश को कब्जे में,ले लिया हैऔर,पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ सीएचसी ले भेज दिया है पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालो को शव दे दिया जायेगा