हरदीप बावा ने की तत्काल प्रभाव से नियुक्ति ।
नालागढ़ (बद्दी) 6 फरवरी
हिम नयन न्यूज़ /ओम शर्मा।
दून कांग्रेस आईटी सेल के अध्यक्ष वरुण कालिया को देश के सबसे बड़े मजदूर संगठन इंटक के बीबीएन महासचिव की कमान सौंपी गई है। इंटक के प्रदेश महासचिव उमेश शर्मा व प्रदेश मीडिया प्रभारी ओम शर्मा ने बताया के इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा ने नियुक्ति पत्र जारी कर वरुण कालिया को बीबीएन इंटक के महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है।
इंटक के नवनिर्वाचित बीबीएन महासचिव वरुण कालिया ने अहम जिम्मेदारी के लिए इंटक प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बावा, प्रदेश महासचिव उमेश शर्मा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री विक्रमादित्य सिंह व दून विधायक राम कुमार चौधरी का आभार व्यक्त किया है।
वरुण कालिया ने कहा के उद्योगों में 70 फीसदी हिमाचलियों को रोजगार दिलाने के लिए इंटक ज़मीनी स्तर पर लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने उद्योगों को भी आगाह किया है वह फर्जी मजदूर संगठनों से सावधान रहें। अगर कोई उद्योग को तंग करता है या मजदूर संगठन के नाम पर उगाही करता है तो इसकी जानकारी उन्हें दें। वरुण कालिया ने कहा के इंटक उद्योगों व मजदूरों के साथ खड़ी है, उद्योग चलेंगे तो ही मजदूरों को भी रोजगार मिलेगा। लेकिन श्रम कानूनों की अवहेलना व मजदूरों का शोषण इंटक किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
उन्होंने कहा के 16 फरवरी को केंद्र की भाजपा सरकार व लेबर कोड के खिलाफ देश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए इंटक के प्रदेशाध्यक्ष हरदीप बाबा के नेतृत्व में पूरी ताकत झोंकी जाएगी।










