/औधोगिक नगरी बीबीएन में गांजे के साथ नेपाली गिरफतार ।

औधोगिक नगरी बीबीएन में गांजे के साथ नेपाली गिरफतार ।

नालागढ 10 फरवरी,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो


औधोगिक क्षेत्र बीबीएन के पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा गत रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक नेपाली मूल के युवक को 234 गा्रम गांजे के साथ गिरफतार किया है ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक औधोगिक क्षेत्र बीबीएन के पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा गत रात गुप्त सूचना के आधार पर एफी फार्मा के नजदीक आरोपी रमेश सिंह पुत्र धनी सिंह निवासी गांव पंजुनेया तहसील व थाना गुगलेसूर जिला बेताडी नेपाल से तलाशी के दौरान 234 ग्राम गांजा बरामद किया है जिस पर पुलिस थाना बद्दी में एन० डी०पी०एस० अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले के आरोपी रमेश सिंह उपरोक्त को गिरफ्तार कर आगामी अन्वेषण कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।