नालागढ /बद्दी 11 मार्च,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/वर्मा
हिमाचल के चम्बा के रहने वाली एक युवती के बद्दी स्थित निवास पर पुलिस द्वारा छापामारी करने के बाद 0.93 ग्राम ळेरोईन/ चिट्टा बरामद करने का दावा किया है ।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक गुप्त सुचना के आधार पर बद्दी थाना प्रभारी व उनकी टीम ने फेस 3 मकान न0 421 के कमरा न0 24 की तालाशी करने पर चम्बा के थाना बंझराडु तहसील चुराह के वयाला लेसवी निवासी सीता मुतारी उर्फ तनु पुत्री स्व0 रधुराम के कब्जे से 0.93 ग्राम चिट्टा बरामद किया है ।
इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशेक वर्मा ने बताया कि एन डी पी एस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है पुलिस मामले में छानबीन कर रही है ।










