/फास्ट फूड शॉप में गांजा बरामद, मानपुरा थाना में मामला दर्ज ।

फास्ट फूड शॉप में गांजा बरामद, मानपुरा थाना में मामला दर्ज ।

नालागढ़ 12 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के मानपुरा में एक उधोग के बाहर फ़ास्ट फ़ूड की दुकान पर पुलिस ने गांजा बरामद किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में फास्ट फूड शॉप के स्वामी उत्तरप्रदेश के बरेली निवासी को गिरफ्तार किया है।

इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस थाना मानपुरा के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार मानपुरा में LBG पावर PVT LTD कम्पनी के पास पंजाबी फ़ास्ट फ़ूड की तालाशी लेने पर 92 ग्राम गांजा आरोपी अंकित कुमार पुत्र दीन दयाल निवासी गांव शमशपुर PO शमशपुर थाना मीरगंज जिला बरेली उ0प्र0 से बरामद किया है जिस पर पुलिस थाना मानपुरा में एन०डी०पी०एस० अधिनियम की धारा 20-61-85 के अधीन अभियोग पंजीकृत किया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आगामीअन्वेषण कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।