/नालागढ भाजपा मण्डल की बैठक में भाजपाईयो का छलका दर्द, राणा लखविन्द्र सिंह भी हुए भावुक ।

नालागढ भाजपा मण्डल की बैठक में भाजपाईयो का छलका दर्द, राणा लखविन्द्र सिंह भी हुए भावुक ।

नालागढ भाजपा संगठन का मान सम्मान रहेगा बरकरार – डा राजीव बिन्दल

नालागढ 26 मार्च,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

नालागढ भाजपा के मण्डल स्तर के पार्टी मीटिंग में भाजपाईयो का दर्द छलक कर सामने आ गया । मिली जानकारी के मुताबिक आज यहां नालागढ भाजपा मण्डल की बैठक हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिंन्दल की अध्यक्षता में नालागढ के नंगल में आयोजित की गई । इस बैठक में भाजपाईयो ने अपने अपने दर्द को अपने शब्दो में व्यान करते हुए राज्य अध्यक्ष डा राजीव बिन्दल को वस्तु स्थिति से अवगत करवाया ।

सूत्रो की माने तो इस बैठक में भाजपा के सभी वक्ताओ ने भाजपा को हराने वाले को वापिस भाजपा में लेने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति अपनी नाराजगी दर्ज करवाई । राणा लखविन्दर सिंह इस बैठक में अपने कार्यकर्ताओ का दर्द सुन के एकदम भावुक हो गए ।

उन्होने रून्धे गले से कहा कि उनका न तो कोई कारोबार है न ही उन्होने कोई अवैध काम करना है लेकिन भाजपा के कार्यकर्ताओ ने पार्टी संगठन के लिए जो मेहनत की वह आज पुनः शुन्य हो गई । हमारे कार्यकर्ताओ ने पहले भी प्रत्याडना सही है और अब हालात उसी तरह के कर दिए गए जिस से आम कार्यकर्ता हताश हुआ है ।

राणा लखविन्द्र सिंह ने अपने सम्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिन्दल से आग्रह किया कि वह उनके कार्यकर्ताओ के मान सम्मान का ख्याल रखे अन्यथा इस के परिणाम भविष्य में ठीक नही हो सकते है ।उन्होने कहा कि मेरा कार्यकर्ता जिन्होने पार्टी का संगठन पुनःसंगठित किया था आज ठगा सा महसूस कर रहा है ।


भाजपा के सभी कार्यकर्ताओ व वक्ताओ को सुनने के बाद प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर राजीव बिन्दल ने राणा लखविन्द्र सिंह को आश्वासन दिया कि उनके मान सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा । संगठन इसी तरह से कार्य करता रहेगा । उन्होने कहा कि बडे यज्ञ के लिए कई बार इस तरह के निर्णय लेने पडते है जिस में अपनो को मनाया जा सकता है ।

उन्होने कहा कि यह पार्टी शीर्ष के निर्णय है हम सब इस का सम्मान करेंगे तो हमारे मान सम्मान का ख्याल पार्टीअवश्य करेगी । उन्होने पार्टी कार्यकर्ताओ को आश्वासन दिया कि उनके मान सम्मान को कोई भी ठेस पहुंचने नही दी जाएगी ।

इस मौके पर उनके साथ सोलन जिला भाजपा अध्यक्ष रतन सिंह पाल तथा मण्डलाध्यक्ष सचिव व अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे ।