/स्वीप टीम ने नालागढ़ की ग्राम पंचायत सनेड और भाटिया में मतदान के लिए किया जागरूक।

स्वीप टीम ने नालागढ़ की ग्राम पंचायत सनेड और भाटिया में मतदान के लिए किया जागरूक।

नालागढ़ 2 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में गठित स्वीप टीम ने आज ग्राम पंचायत सनेड और भाटिया में लोगों को जागरूक किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक स्वीट टीम के प्रभारी डॉक्टर नरेश कुमार की अध्यक्षता में उनकी टीम के सदस्यों रवि नंदन शर्मा और देवेश कुमार द्वारा दोनों पंचायत में लोगों को मतदान करने और मतदाता पहचान पत्र बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।

उन्होंने लोगों को बताया कि जिसकी आयु 31 दिसंबर 2023 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है वह अपना मतदान पहचान पत्र 6 नंबर फॉर्म भरकर बन सकता है । इसके साथ-साथ सात नंबर फॉर्म के द्वारा वोट डिलीट करवा सकते हैं और अगर किसी के पहचान पत्र में कोई शुद्धिकरण होना है तो वह आठ नंबर फॉर्म भरकर चुनाव ऑफिस नालागढ़ में जमा करवा सकते हैं ।

इस अवसर पर भाटिया पंचायत में प्रधान नसीब चौधरी, बीडीसी मेंबर हरपाल कौर,वार्ड सदस्य यशपाल, राजेंद्र कौर,मंजू बाला समेत एचआरटीसी से सेवानिवृत चरण सिंह, डॉक्टर गुरमेल सिंह,रोशन, मनप्रीत, कुसुम, राजकुमार इत्यादि सहित 50 लोग के करीब मौजूद रहे तथा कार्यक्रम के तहत् ग्राम पंचायत सुनेड़ में भी लोगों को जागरूक किया गया। उनकी पंचायत की प्रधान रचना देवी, उप प्रधान हरदेव सिंह,बलविंदर कौर , बल्लू , प्रेमलता,निर्मला देवी, नीलम कुमारी ,आंगनवाड़ी वर्कर राजकुमारी मीना, वार्ड सदस्य रामनाथ ,गुरमीत कौर, जसविंदर, सीमा देवी,पंचायत सचिव योगराज सहित लगभग 45 लोग मौजूद रहे।