/जामन का डोरा गांव में हुए नुकसान का जायज़ा लेने पहुंचे विधायक राम चौधरी।

जामन का डोरा गांव में हुए नुकसान का जायज़ा लेने पहुंचे विधायक राम चौधरी।

नालागढ़ 30 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

दून विधान सभा चुनाव क्षेत्र के जामुन का डोरा में गत दिवस प्राकृतिक प्रकोप के चलते घरों में आई दरारों से मचे हड़कंप और लोगों के नुकसान में सहायता करने ,दून के विधायक राम कुमार चौधरी ग्राम पंचायत बवासनी के गांव “जामन का डोरा” में हुए नुकसान का जायज़ा लिया।

राम कुमार चौधरी ने कहा कि जामन का डोरा गांव में गत दिन हुई भारी वर्षा के कारण मिट्टी धंसने से कई मकानों को क्षति पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि इस गांव में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्षा के कारण कई ग्रामीणों की भूमि को नुकसान पहुंचा है तथा पशुशाला भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

विधायक ने प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर परिवारों को फौरी राहत प्रदान की। उन्होंने पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त मकान के प्रभावितों को 10-10 हजार रुपए तथा क्षतिग्रस्त पशुशाला के लिए 05 हजार रुपए की सहायता राशि की प्रदान की।

उन्होंने इस अवसर पर प्रभावितों को राशन किटें तथा तरपाले भी वितरित की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावितों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को प्रभावितों को यथा सम्भव सहायता प्रदान करने के उचित निर्देश दिए।

राम कुमार चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावित प्रत्येक नागरिक के पुनर्वास को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा राहत मुआवज़ा राशि को 1.30 लाख रुपए से बढ़ाकर 07 लाख रुपए किया है।

इससे प्रभावितों को व्यावहारिक व सशक्त सहायता प्राप्त हो रही है।

उन्होंने कहा कि जामन का डोरा गांव में लगभग 07 मकान, 06 पशुशाला व लगभग 65 बीघा भूमि क्षतिग्रस्त हुई है।

राम कुमार चौधरी ने सम्बन्धित विभागों को प्रभावित क्षेत्र में लोगों के लिए खाद्य सामग्री, पेयजल, विद्युत इत्यादि की सुचारू व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी बद्दी राजकुमार, तहसीलदार बद्दी सतिन्द्र जीत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।