/लड़ोग स्कूल में हुआ मेगा-PTM का भव्य आयोजन।

लड़ोग स्कूल में हुआ मेगा-PTM का भव्य आयोजन।

सोलन( अर्की) 31 अगस्त,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा

अर्की उपमण्डल की राजकीय उच्च पाठशाला लड़ोग में मेगा-PTM तथा स्कूल शिक्षा संवाद का भव्य आयोजन किया गया।

याद रहे कि 30 अगस्त, 2025 को पूरे हिमाचल प्रदेश में इस मेगा-PTM का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार शिक्षा सचिव, द्वारा बच्चों के लिए अभ्यास- हिमाचल अभ्यास नामक नोट को लाँच किया गया।

इस नोट तहत बच्चे प्रति सप्ताह हिन्दी, अंग्रेजी व गणित विषयों में साप्ताहिक विवत के प्रश्न प्राप्त करेंगे। जिससे बच्चों की सीखने की क्षमता में वृद्धि होगी।

यह कार्यकम स्मार्ट पैनल के माध्यम से उपस्थित सभी अभिभावकों को दिखाया गया। इसके अलावा सभी अभिभावकों का Swift chat था पर अभ्यास हिमान्चल के लिए पंजीकरण उनके बच्चों के नाम से किया गया।

इसने अलावा स्कूल शिक्षा संवाद के तहत बच्चों का FA(III) व Term (I) आधारित उपलब्धि स्तर भी अभिभावकों से सांझा किया गया। साथ ही अभिभावकों को अपार – आई.डी. के महत्व व उपयोग की जानकारी दी गई। गौरतलब है कि हमारे विद्यालय में 99% बच्चों की अपार-Id पहले ही बन चुकी है। इस अवसर पर या अभिभावकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की मुख्याध्यापिका सुश्री मनोरमा कुमारी चढ्ढा द्वारा की गई। इस अवसर पर एस एम सी, अध्यक्षा बन्ती तनबर सहित अन्य एस एम सी सदस्यगण, अभिभावक गण व विद्यालय परिवार के सभी अध्यापक गण उपस्थित रहे।