/कुनिहार में पुलिस ने 2.784 किलो चरस के फरार आरोपी को धरा

कुनिहार में पुलिस ने 2.784 किलो चरस के फरार आरोपी को धरा

सोलन(कुनिहार ), 3 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ब्यूरो/वर्मा।

पुलिस थाना कुनिहार की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बदौर घाटी के समीप खड़ी आल्टो कार से 2.784 किलो चरस बरामद की थी जिस का आरोपी गाड़ी छोड़ मौके से भाग गया था, लेकिन पुलिस ने इस आरोपी को आज धर दबोच लिया ।

इस बात की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार चंदेल ने बताया कि जांच में पता चला कि यह गाड़ी मंडी जिले के गांव काशन निवासी शिव दयाल के नाम पर पंजीकृत है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वाहन को गांव का ही युवक लितेश कुमार (22 वर्ष) ले गया था।

आरोपी ने 29 अगस्त को मंडी से सोलन चरस सप्लाई के लिए गाड़ी का इस्तेमाल किया था, लेकिन पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने 2 सितम्बर को आरोपी को शिव गुफा, कुनिहार से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और मामले की जांच जारी है।