शिमला, 4 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा।
शिमला पुलिस ने जिला शिमला की सड़कों की ताज़ा स्थिति को लेकर अपडेट जारी किया है। डिप्टी एसपी रोहड़ू द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, जिला की सभी प्रमुख सड़कें सामान्य यातायात के लिए खुली हुई हैं।
पुलिस के अनुसार टुटिकंडी–फागली–खलीनी, खलीनी–बीसीएस–विकास नगर–मेहली, बीसीएस–न्यू शिमला, मेहली–शनान–भट्टाकुफर–ढली, मेहली–बड़ागांव–आनंदपुर–शोघी समेत सभी मार्ग सुचारू हैं।
इसी तरह विक्ट्री टनल से कैथू, विक्ट्री टनल से लोअर बाज़ार–संजौली, ऑकलैंड–लोअर भराड़ी–कुफ्ताधार, संजौली–ढली, बोइलियुगंज–समरहिल, ढली–संजौली बाईपास, छोटा शिमला–संजौली, छोटा शिमला–ओकओवर–शैलेट डे चौक और छोटा शिमला–कसुम्पटी–पंथाघाटी मार्ग भी सामान्य यातायात के लिए खुले हैं।
शिमला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे मौसम और यातायात अपडेट पर ध्यान दें और यात्रा से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी लेते रहें।









