/सार्वजनिक मुंडन कराकर विरोध जताएंगी श्री राम सेना की महिला कार्यकर्ता।

सार्वजनिक मुंडन कराकर विरोध जताएंगी श्री राम सेना की महिला कार्यकर्ता।

श्री राम सेना ने सड़कों को सुधारने का दिया नगर निगम को अल्टीमेटम

नालागढ़(बद्दी), 5 सितम्बर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा ।

औद्योगिक नगरी बीबीएन में बरसात में हुई बदहाल सड़कों और अधूरे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों से नाराज़ श्री राम सेना ने नगर निगम बद्दी को 15 अक्टूबर तक बद्दी की हालत सुधारने का अल्टीमेटम दिया है।

श्री राम सेना के अध्यक्ष एवं संयोजक राजेश जिंदल ने बद्दी नगर निगम को चेताया है कि अगर तय समय सीमा तक सड़क सुधार कार्य नहीं किया गया तो श्री राम सेना की पाँच महिला कार्यकर्ता जनता के सामने मुंडन कराकर अपना आक्रोश प्रकट करेंगी।

राजेश जिंदल ने हिम नयन न्यूज के साथ बात करते हुए बताया कि बरसात के दौरान बद्दी की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी है जो लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं, लेकिन नगर निगम इस पर चुप्पी साधे बैठा है।

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि “महिलाओं का मुंडन केवल विरोध नहीं बल्कि नगर निगम की नाकामी का प्रतीक बनेगा।”

श्री राम सेना ने प्रशासन से अपील की है कि समय रहते काम शुरू किया जाए, ताकि विरोध की नौबत न आए।