बकाया एरियर और मेडिकल बिल जल्द जारी करने की मांग
नालागढ़, 5 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा।
पेंशनर एवं सीनियर सिटीजन संघ की मासिक बैठक जिला उप प्रधान श्रीमती अंजना शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत में हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई बारिश और बादल फटने से हुए जन-धन के नुकसान पर संवेदनाएं व्यक्त की गईं और केंद्र सरकार से प्रभावित प्रदेश को उदार सहायता राशि देने की मांग की गई।

बैठक में पेंशनरों ने सरकार के रवैये पर गहरी नाराज़गी जताई। वक्ताओं ने कहा कि लाखों रुपये का एरियर और मेडिकल बिल अब तक लंबित हैं, जिससे बुजुर्गों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही महंगाई भत्ते की चार किस्तें (4+4+3+2) भी बकाया हैं।
नालागढ़-बद्दी फोर लेन के कछुआ चाल से चल रहे काम, खस्ताहाल सड़कों और आए दिन हो रही दुर्घटनाओं पर भी चिंता व्यक्त की गई। साथ ही नालागढ़ अस्पताल में स्टाफ की भारी कमी और ट्रॉमा सेंटर के निष्क्रिय होने को लेकर भी पेंशनरों ने रोष जताया। संघ ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार नालागढ़ को उपेक्षित क्षेत्र बनाने पर तुली हुई है।

बैठक में पेंशनरों को साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर दलीप राणा (जिला उप प्रधान), कैलाश राणा (महासचिव), जगतार सिंह, बक्शी राम, सुशील कुमार, भज्जू राम, यशपाल रनोट, दिलेले सिंह, मनसा राम, ठाकुर सिंह, सोहन लाल, प्रेम चंद, राजिंदर शर्मा, लाजवंती शर्मा, चिंत राम कपूर, नाराता राम, एम.एल. मेहता, सुरेश चंद, अजमेर सिंह, जय सिंह, राम नरेश गुप्ता, श्याम लाल, हेमराज भंडारी, कर्म चंद, मंजू कुमारी, भाग सिंह सहित बड़ी संख्या में पेंशनर मौजूद रहे।







