/मोदी सरकार से 11 वर्षों में हिमाचल को ₹54,662 करोड़ : अनुराग ठाकुर

मोदी सरकार से 11 वर्षों में हिमाचल को ₹54,662 करोड़ : अनुराग ठाकुर

नई दिल्ली /शिमला 6 सितम्बर ,

हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल के हमीरपुर सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने दिल्ली स्थित कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हिमाचल को बीते 11 वर्षों में मोदी सरकार से ₹54,662 करोड़ से अधिक की सहायता मिली है।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत महायज्ञ में हिमाचल समेत सभी हिमालयी राज्यों की भूमिका अहम रहेगी।

अनुराग ठाकुर ने उदाहरण देते हुए बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में हिमाचल में कई बड़ी परियोजनाएं शुरू हुईं—बिलासपुर में ₹1470 करोड़ की लागत से AIIMS, देहरा में सेंट्रल यूनिवर्सिटी, हमीरपुर के जोल सप्पड़ में मेडिकल कॉलेज, ऊना में PGI सैटेलाइट सेंटर और बिलासपुर में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज। इसके साथ ही बल्क ड्रग पार्क, हमीरपुर में खेल प्राधिकरण का राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र तथा चिंतपूर्णी मंदिर के लिए ₹56.26 करोड़ की मंजूरी दी गई।

रेल नेटवर्क विस्तार के तहत अंब-अंदौरा से नई दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत, अंब-अंदौरा, चिंतपूर्णी मार्ग और दौलतपुर चौक रेलवे स्टेशनों का विकास तथा भानुपली–बिलासपुर रेल लाइन का निर्माण जारी है।

उन्होंने कहा कि 2027 तक बिलासपुर रेल नेटवर्क से जुड़ जाएगा।

ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने हिमाचल के विकास को गति दी है और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में हिमालयी राज्यों की विशेष भूमिका रहने वाली है।