कसौली, 7 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा।
सोलन जिले के कसौली थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ससुर पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक़ पीड़िता ने शिकायत में बताया कि उसका ससुर पिछले 5–6 वर्षों से उसके साथ जबरदस्ती कर रहा था और हाल ही में 2 अगस्त 2025 को दिन के समय आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की, जिसके बाद वह मायके चली गई और अपनी मां को सारी घटना बताई।

इस बात की पुष्टी करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार चंदेल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर 25 अगस्त 2025 को कसौली थाना में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने अनुसंधान के दौरान पर्याप्त साक्ष्य जुटाए और आरोपी सीता राम (58 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
कसौली पुलिस ने बताया कि आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।








