/त्रिपुरा सरकार ने दी हिमाचल को 5 करोड़ की सहायता, सीएम सुक्खू ने जताया आभार

त्रिपुरा सरकार ने दी हिमाचल को 5 करोड़ की सहायता, सीएम सुक्खू ने जताया आभार

शिमला, 8 सितम्बर ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हुई तबाही के बीच त्रिपुरा सरकार द्वारा आपदा राहत कोष में 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि प्रदान करने पर आभार व्यक्त किया।

सीएम सुक्खू ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में यह सहयोग प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युद्धस्तर पर राहत और पुनर्वास कार्य कर रही है और इस नेक कार्य में अन्य राज्यों एवं दानदाताओं का सहयोग अत्यंत सराहनीय है।