शिमला, 29 जुलाई ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
शिमला जिला पुलिस द्वारा आज 28 जुलाई को जिले के विभिन्न पुलिस थानों में मारपीट, जानलेवा हमला तथा आबकारी अधिनियम से जुड़े कुल पांच मामले दर्ज किए गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य मामले इस प्रकार हैं:
थाना ढली में कुफरी निवासी वीरेंद्र सिंह की शिकायत पर होटल वुडरीना के समीप विक्की नामक व्यक्ति द्वारा हमला कर घायल करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।
थाना वेस्ट में अधिवक्ता बेली राम शर्मा की शिकायत पर कानूनी नोटिस को लेकर हुए विवाद में अमित शर्मा और अरविंद रतना के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया।
थाना ठियोग के अंतर्गत छैला मार्ग पर राजेश कुमार के साथ दो व्यक्तियों द्वारा गाड़ी रोककर गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।
ठियोग क्षेत्र में ही सेब की पैकिंग के दौरान हुए विवाद में बेली राम शर्मा पर उनके पुत्र राहुल द्वारा हमला कर घायल करने के आरोप में एक अन्य मामला दर्ज किया गया।
थाना ढली पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए शांति राम निवासी बलोग, तहसील जुंगा के कब्जे से 9 बोतल अंग्रेजी शराब और 20 बोतल देसी शराब बरामद कर मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार सभी मामलों की संबंधित थानों द्वारा जांच जारी है।









