/ये चलाएंगे देश # हमारे 15 माननीयों के मत सही नहीं पाए गए।

ये चलाएंगे देश # हमारे 15 माननीयों के मत सही नहीं पाए गए।

नई दिल्ली 9 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ टीम


उपराष्ट्रपति चुनाव में हमारे 15 माननीयों के वोट सही नहीं पाए गए जो देश को चलाने वालों के लिए शर्मनाक बात मानी जा रही है।

पिछले कुछ दिनों से भारत में वोट चोरी का मुद्दा बड़े जोरों से उछाला गया लेकिन हमारे 15 माननीयों के मत ही अमान्य हों गए अपने आप में विचारणीय है।


मिली जानकारी के मुताबिक़ उपराष्ट्रपति चुनाव में जो 15 वोट अमान्य हुए उन वोटों के अमान्य होने के संभावित कारण

  1. गलत निशान लगाना –
    सांसदों ने बैलेट पेपर पर सही तरीके से “पसंद का निशान” नहीं लगाया। जैसे – एक ही कॉलम में दो निशान लगा दिए, या गलत जगह पर निशान लगाकर उसे काट दिया।
  2. दोनों उम्मीदवारों को वोट देना (Overvote) –
    गुप्त मतदान में कई बार सांसद गलती से दोनों उम्मीदवारों को चिह्नित कर देते हैं, जिससे वोट अमान्य हो जाता है।
  3. खाली छोड़ना (Blank vote) –
    कुछ सांसदों ने संभवतः बैलेट पेपर पर कोई निशान ही नहीं लगाया। यह वोट स्वतः अमान्य घोषित कर दिया गया। या
  4. जानबूझकर मतपत्र खराब करना (Spoilt vote) हो सकता है।
    कुछ सांसद नाराज़गी या विरोध जताने के लिए जानबूझकर बैलेट को खराब कर देते हैं। जैसे – स्लोगन लिख देना, गलत निशान बनाना या पेन से काट देना,मेंसे हो सकते है लेकिन इस तरह से गलत वोटिंग यदि किसी दूसरे पक्ष को समर्थन के नहीं किया गया है तो अपने आप में अहम बात है।

उपराष्ट्रपति चुनाव में “NOTA” विकल्प उपलब्ध नहीं होता, लेकिन यदि किसी सांसद ने ऐसा चिह्न बना दिया जिससे वोट किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में दर्ज नहीं हो सका, तो उसे अमान्य माना गया होगा। इस बात को विपक्ष को समर्थन देना भी माना जा सकता था लेकिन यहां हार जीत का अंतर बहुत रहा।


कारण जो भी हो लेकिन माननीयों के वोट खराब होना अपने आप में चर्चा का विषय है।


वैसे इस चुनाव में जीत और हार का अंतर ज्यादा होने के चलते वोट के अमान्य करवाने की कोई मंशा नजर नहीं आती है।



अमान्य वोट तकनीकी गलतियों, अनजाने में हुई चूक या राजनीतिक विरोध जताने के कारण हुए इस का अंदाजा सही से नहीं लगा सकते है हालांकि इन 15 अमान्य वोटों ने चुनाव परिणाम पर कोई असर नहीं डाला क्योंकि NDA उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन को भारी बहुमत (452 मत) मिला है।