/पीयू ,केंद्रीय छात्र संघ (PUCSC) का शपथ एवं अभिनंदन समारोह कल

पीयू ,केंद्रीय छात्र संघ (PUCSC) का शपथ एवं अभिनंदन समारोह कल

सांसद अनुराग ठाकुर दिलाएंगे पद की शपथ

चंडीगढ़ 15 सितम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में सत्र 2025-26 के लिए केंद्रीय छात्र संघ (PUCSC) का शपथ ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह कल वीरवार 11 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा।

यह कार्यक्रम सायं 4 बजे लॉ ऑडिटोरियम में होगा।

मिली जानकारी के मुताबिक़ इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद एवं पूर्व मंत्री अनुराग ठाकुर शिरकत करेंगे। वे नव-निर्वाचित अध्यक्ष गौरव वीर सहित अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्वस्तिक गौतम ने बताया कि समारोह में एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र सोलंकी, आदित्य टकियार, परविंदर नेगी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।