शिमला, 12 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी शनिवार को शिमला पहुंचीं। उनके आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गुलदस्ते और नारों के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया।याद रहे कि कल शिमला में हिमाचल के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह के स्मारक की स्थापना के अवसर पर कांग्रेस के सभी नेता गण पहुंच रहे है ।

सोनिया गांधी के साथ उनके परिवार के सदस्य भी शिमला पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि वे कुछ दिन यहां विश्राम करेंगी। उनके आगमन की सूचना मिलते ही राज्य कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस सदस्य और युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शिमला के छराबड़ा क्षेत्र में एकत्रित हुए और उनका अभिनंदन किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सोनिया गांधी का हिमाचल आगमन पूरे प्रदेश कांग्रेस के लिए प्रेरणादायक है और यह संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं।









