/दाड़लाघाट भाजपा मंडल के सेवरा चंडी बूथ की मासिक बैठक सम्पन्न

दाड़लाघाट भाजपा मंडल के सेवरा चंडी बूथ की मासिक बैठक सम्पन्न


संगठन की मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर दिया गया जोर

दाड़लाघाट, 22 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

भाजपा दाड़लाघाट मंडल की सेवरा चंडी बूथ इकाई की मासिक बैठक गत दिवस दाड़लाघाट में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा चंडी इकाई अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने की। बैठक में संगठन की गतिविधियों को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

मिली जानकारी के मुताबिक़ इस अवसर पर अश्वनी ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता-आधारित संगठन है और इसकी सबसे बड़ी शक्ति इसका अनुशासित व समर्पित कार्यकर्ता वर्ग है।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनसंपर्क को और सशक्त बनाएं तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं।

बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं नन्द लाल शर्मा, मनसा राम ठाकुर, परस राम रघुवंशी, राम कृष्ण शर्मा, नगीन चंद शर्मा, तुलसी राम शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, काहन चंद शर्मा, उमा दत्त शर्मा, हीरा लाल ठाकुर, मदन ठाकुर, हेमराज शर्मा, बालक राम रघुवंशी, जोगिंद्र ठाकुर, संत राम वर्मा तथा मदन कुमार शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन की एकता, अनुशासन और सेवा भाव के नारे के साथ किया गया।