नालागढ़ 7 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ मनमोहन सिंह
पुलिस थाना नालागढ़ की टीम द्वारा आज ट्रक यूनियन नालागढ़ में नशे के दुष्प्रभाव एवं सड़क सुरक्षा विषय पर एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर यह कार्यक्रम पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियानों की एक कड़ी के रूप में आयोजित किया गया।

व्याख्यान के दौरान पुलिस टीम द्वारा नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को हानि पहुँचाता है, बल्कि यह सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण भी बनता है। टीम ने ट्रक चालकों से आग्रह किया कि वे वाहन चलाते समय सतर्कता, संयम और अनुशासन बनाए रखें ताकि स्वयं की एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस टीम ने उपस्थित चालकों से यह भी अपील की कि वे समाज के जिम्मेदार नागरिक बनकर नशा मुक्ति अभियान में सहयोग करें तथा अपने आस-पास नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।








