झांसी, 9 नवम्बर ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
उत्तर प्रदेश मेगा स्कूल रियलाइजेशन टीम की ओर से “मेगा स्कूल आत्म-साक्षात्कार कार्यक्रम” का आयोजन 13 से 15 नवम्बर 2025 तक झांसी, ललितपुर और जालौन जिलों में किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आध्यात्मिक जागृति, आत्म-बोध और आंतरिक शांति का अनुभव कराना है। आयोजन के दौरान बच्चों को सहज योग के माध्यम से आत्म-साक्षात्कार (Self Realisation) का अनुभव कराया जाएगा।

टीम की ओर से बताया गया है कि जो प्रतिभागी या स्वयंसेवक अभी तक अपनी जानकारी नहीं दे पाए हैं, वे भोजन, आवास और परिवहन व्यवस्था के लिए शीघ्र ही नीचे दिए गए लिंक पर अपना विवरण भरें —
🔗 https://forms.gle/UEtpocYe7HoCWYUJA
निमल प्रेम और शुभकामनाओं सहित,
उत्तर प्रदेश मेगा स्कूल रियलाइजेशन टीम 🌸









