/ओछघाट क्षेत्र में हवाई फायरिंग की घटना, आरोपी हिरासत में; पिस्तौल बरामद

ओछघाट क्षेत्र में हवाई फायरिंग की घटना, आरोपी हिरासत में; पिस्तौल बरामद

हवाई फायर करने वाले का नाम सार्वजनिक करने से बची सोलन पुलिस

सोलन 20 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ कमल चौहान

हिमाचल के सोलन स्थित ओचघाट क्षेत्र से हवाई फायरिंग की एक घटना सामने आई है, जिसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी संदिग्धों सहित मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्तौल भी जब्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

प्रारंभिक कार्रवाई में संबंधित सभी व्यक्तियों को पूछताछ के लिए रोका गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है और विस्तृत जांच की जा रही है।

पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ी ऐसे किसी भी मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।