— सोलन में मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई
सोलन, 25 नवंबर ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
पुलिस थाना सदर सोलन में पंजीकृत CASE FIR No. 0239/2025 दिनांक 24.11.2025, U/S 21, 29 ND&PS Act के तहत जिला सोलन पुलिस की SIU टीम ने नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है। गश्त के दौरान एक गुप्त सूचना के आधार पर वर्षा शालिका आंजी के निकट नाकाबंदी की गई, जहां परवाणू से आ रही एक स्कार्पियो वाहन को रोका गया।

तलाशी के दौरान वाहन में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 4.74 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की गई और दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जन्मेंदर सिंघा, निवासी गाँव पीपलहट्टी, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू, उम्र 37 वर्ष तथा राकेश वर्मा, निवासी गाँव कंथाडा, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू, उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने स्कार्पियो वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी सोलन शहर में छात्रों और युवाओं को चिट्टा बेचने की कोशिश में थे, जिन्हें पुलिस ने समय रहते दबोचकर तस्करी की योजना विफल कर दी।
आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और मामले की गहन जांच पुलिस थाना सदर सोलन द्वारा जारी है।
जिला पुलिस ने कहा है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।









