/मानवीय मूल्यों में आध्यात्मिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका – मुकेश अग्निहोत्री

मानवीय मूल्यों में आध्यात्मिक आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका – मुकेश अग्निहोत्री

ज़िरकपर( पंजाब) 7 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ज़िरकपुर स्थित होटल पार्क प्लाज़ा में आयोजित शक्ति चेतना उत्सव–2025 में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शक्ति चेतना जैसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक जागरण, सकारात्मक ऊर्जा और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

उप-मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित संत-समाज एवं श्रद्धालुओं के साथ समय बिताया और श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मऋषि गुरुदेव के उपदेशों को सुनने का अवसर प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि गुरुदेव के आध्यात्मिक संदेश समाज को सही दिशा देने वाले और प्रेरणादायी हैं।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति ने उप-मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

शक्ति चेतना उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, गणमान्य व्यक्तियों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।