/बद्दी पुलिस को मिली तीन हाईटेक पेट्रोलिंग गाड़ियां।

बद्दी पुलिस को मिली तीन हाईटेक पेट्रोलिंग गाड़ियां।

हाईवे सुरक्षा होंगे और मज़बूत

नालागढ़(बद्दी) 8 दिसंबर
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/रजनीश ठाकुर।

बद्दी के जिले में सड़क सुरक्षा और आधुनिक ट्रैफिक प्रबंधन को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस विभाग को वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट के तहत तीन हाईटेक पेट्रोलिंग वाहन मिले हैं। इन गाड़ियों को बद्दी–बरोटीवाला–नालागढ़ हाईवे तथा मानपुरा रूट पर तैनात किया गया है।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि यह गाड़ियां हाईवे पर सुरक्षा बढ़ाने और सड़क दुर्घटनाओं की संख्या कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। हादसे की जानकारी मिलते ही ये वाहन तुरंत मौके पर पहुंचेंगे, जिससे गोल्डन आवर में राहत कार्य तेज़ी से संभव हो सकेगा।

उच्च तकनीक से लैस वाहन

रडार सिस्टम – वाहन की गति तुरंत कैप्चर करेगा

हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरे – सड़क पर हर संदिग्ध गतिविधि रिकॉर्ड करेंगे

स्पीड मीटर, जीपीएस ट्रैकिंग और ऑटो लोकेशन सिस्टम – पुलिस कार्रवाई को और तेज़ बनाएंगे

गाड़ियों में दो पेट्रोल और एक इलेक्ट्रिक वाहन शामिल हैं

इन अत्याधुनिक कैमरों की मदद से पुलिस चारों दिशाओं की फोटो व वीडियो रिकॉर्ड कर सकेगी, जिससे नाकाबंदी के लिए अतिरिक्त उपकरण लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

एसपी धीमान ने कहा कि इन हाईटेक पेट्रोलिंग गाड़ियों से न केवल तेज रफ्तार वाले वाहनों पर सख़्त निगरानी रखी जाएगी, बल्कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया देकर हादसों और मृत्यु दर में कमी लाने का प्रयास जारी रहेगा।