चोरों ने दानपात्र सहित नकदी पर किया हाथ साफ।
सोलन (रामशहर)8 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
सोलन जिले के रामशहर क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत बदोखर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है।
मिली जानकारी के मुताबिक अज्ञात चोर बीती 6 दिसंबर की रात मंदिर में रखे दानपात्र (गला) को उठा ले गए, जिसमें लगभग ₹10,000 की नकदी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों—ज्ञानचंद, सरस्वती देवी (उपप्रधान), रणजीत सिंह, सुधार सभा प्रधान रामलोक, वार्ड पंच मस्तराम, सचिव राम रतन, नरेंद्र कौशल, संजय कौशल सहित अन्य लोगों—ने बताया कि इससे पहले भी 6 जनवरी 2025 को इसी मंदिर से करीब ₹50,000 नकदी वाला दानपात्र चोरी हो चुका है।
लगातार दो वारदातों से ग्रामीणों में नाराज़गी और चिंता बढ़ गई है।
पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे मामलों को रोका जा सके।
ग्रामीणों का कहना है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि चोरों ने भगवान के दरबार को भी नहीं बख्शा।









