बद्दी 8 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। वे हिमुडा हाउसिंग कॉलोनी मंधाला में शिव मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारा बढ़ाते हैं। विधायक ने क्षेत्र में बन रहे सभी शिव मंदिरों में अपनी ओर से शिव परिवार की मूर्तियां भेंट करने का आश्वासन दिया।

उन्होंने मंधाला कॉलोनी के मुख्य मार्ग की टायरिंग, सामुदायिक भवन निर्माण, बस सुविधा और ट्यूबवेल संचालन की घोषणा की।

चौधरी ने कहा कि दून को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाना उनकी प्राथमिकता है तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।
इसके बाद वे बद्दी के दशहरा ग्राउंड में श्री राम सेवा समिति द्वारा आयोजित 11 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए और नवदम्पत्तियों को आशीर्वाद दिया।

उन्होंने समिति के सामाजिक कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।







