सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
नालागढ़(बद्दी), 09 दिसंबर
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा
औद्योगिक नगरी बीबीएन के बद्दी पुलिस ने आज पंजाब पुलिस के साथ मिलकर अंतर्राज्यीय सीमा पर विशेष संयुक्त नाकाबंदी अभियान चलाया।
दोनों राज्यों की पुलिस द्वारा यह कार्रवाई सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई।

अभियान के तहत साहू माजरा, हरिपुर बॉर्डर और काकराला टी-पॉइंट पर कड़ी निगरानी रखी गई।
संयुक्त पुलिस टीमों ने सीमा पार आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच, संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल रोक लगाने के लिए कार्रवाई अमल में लाई।
इस नाकाबंदी का मुख्य उद्देश्य—
कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना,सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा की भावना बढ़ाना,आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण,यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना
— रहा।

जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार धीमान ने संयुक्त अभियान की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश और पंजाब पुलिस के बीच यह आपसी समन्वय, त्वरित सूचना आदान-प्रदान और संयुक्त निगरानी व्यवस्था क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे संयुक्त अभियान जारी रहेंगे।









