नालागढ़ 23 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा
हिमाचल भाजपा के अघ्यक्ष पद पर नियुक्तियो के लिए चल रही अटकलो को आज उस समय विराम लग गया जब भाजपा के अध्यक्ष पद पर राजीव बिन्दलको हिमाचल भाजपा के मुखिया चुना गया है । राजीव बिन्दल को हिमचल भाजपा के अघ्यक्ष बनाए जाने के बाद पूर्ण विराम लग गया । राजीव बिन्दल को बधाई देने वालो में भाजपा के सभी नेताओ के साथ साथ लोगो ने भी बधाई दी है ।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डॉ राजीव बिंदल की नियुक्ति की है। इन आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। बता दें कि दो दिन पहले ही सुरेश कश्यप ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था, जिसे स्वीकृति के लिए जेपी नड्डा को सौंपा गया था। इसके अलावा सिद्धार्थन भाजपा हिमाचल के नये संगठन मंत्री बनाए गए हैं। वहीं पवन राणा दिल्ली भाजपा के संगठन मंत्री नियुक्त किये गए हैं।









