/चंडीगढ़–शिमला रूट की बस से युवक गिरफ्तार, 10.01 ग्राम चिट्टा बरामद।

चंडीगढ़–शिमला रूट की बस से युवक गिरफ्तार, 10.01 ग्राम चिट्टा बरामद।

धर्मपुर/सोलन, 16 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल की जिला पुलिस की एसआईयू (SIU) टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ से शिमला जा रही उत्तराखंड परिवहन की बस से एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10.01 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 16 फरवरी को गुप्त सूचना के आधार पर धर्मपुर क्षेत्र में बस को जांच के लिए रोका गया।

तलाशी के दौरान बस में सवार एक युवक के पास से प्रतिबंधित नशीला पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी की पहचान दीपक (30) पुत्र भगत राम निवासी गांव दोलग, तहसील कंडाघाट, जिला सोलन के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर मामला संख्या 46/2026, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना धर्मपुर में दर्ज कर लिया है।

आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को 17 फरवरी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।