छिंदवाड़ा (म.प्र.), 17 फरवरी,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
— सहजयोग परिवार द्वारा परम पूज्य माताजी श्री निर्मला देवी के 103वें जन्मदिवस के अवसर पर 19 से 21 मार्च 2026 तक लिंगा पर्वत, छिंदवाड़ा में श्री अंतर्राष्ट्रीय जन्मदिवस पूजा एवं सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में देशभर के साधकों को आमंत्रित किया गया है।
आयोजकों ने बताया कि पूजा एवं सेमिनार के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं और साधक गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

पूजा समर्पण राशि निर्धारित
आयोजन समिति के अनुसार सहभागिता के लिए समर्पण राशि इस प्रकार निर्धारित की गई है—
वयस्क: ₹1900
युवा शक्ति: ₹1400
बाल शक्ति: ₹900
केवल पूजा दिवस: ₹700
रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी के लिए विवेक सक्सेना (97530 81393) और पंकज तिवारी (89820 48980) से संपर्क किया जा सकता है।
आयोजकों ने बताया कि पंजीकरण के बाद भुगतान का स्क्रीनशॉट संबंधित नंबर पर भेजना अनिवार्य रहेगा।

सहजयोग परिवार ने सभी से सहज योगा प्राप्त करने की अपील की है।










