शिमला 25 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
शिमला जिले के चौपाल में एक बागीचे में एक 27 वर्षीय महिला की क्षत्विक्षप्ति लाश मिलने का समाचार मिला है । हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल उपमंडल में एक नेपाली युवक द्वारा अपने दो बच्चों की मां को मौत के घाट उतारने का मामला बताया जा रहा है ।मिली जानकारी के मुताबिक 2 महीने पूर्व शिमला जिला के चौपाल उपमंडल के मढोल गांव में एक नेपाली युवक ने अपनी पत्नी को बगीचे में मार कर फेंक दिया तथा अपने दोनो बच्चो को ले कर अपने रिश्तेदारों के यह कहकर रहने लगा कि उसकी पत्नी घर से भाग गई है । मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना का खुलासा उस समय हुआ जब चौपाल मंडल के मढोग में जिस बगीचे में महिला के शव को फेंका गया था उस बगीचे के मालिक ने यहां आ कर यहां बिखरे हुए कपड़े तथा जूते देखकर पुलिस को सूचित किया । पुलिस ने मौके पर पहुच कर छानबीन करने पर पाया कि यह लाश एक नेपाली मूल की महिला 27 वर्षीय माया देवी की है जिस का पति गोपाल बताया गया । पुलिस ने गोपाल को गिरफतार कर लिया है और आगे की छान बीन जारी है । शव की शिनाख्त फोरेंसिक टीम द्वारा भी की जा चुकी है ।










