सोलन (परवाणू) 2 मार्च,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
हिमाचल के पुलिस थाना परवाणू में दर्ज एफआईआर संख्या 32/2026 दिनांक 01.03.2026, धारा 21 व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस ने दो युवकों को 5.70 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।
मिलीजानकारी के अनुसार 26 फरवरी 2026 को पुलिस चौकी जाबली की टीम द्वारा टीटीआर परवाणू में नाकाबंदी की गई थी।
इस दौरान एक आल्टो कार को जांच के लिए रोका गया। वाहन में सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 5.70 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मामले में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि मादक पदार्थ की आपूर्ति कहां से की गई थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन-कौन शामिल हैं।
मामले की जांच जारी है।







