/शिमला के आईजी एम सी अस्पताल में डाक्टर कैन्टीन में लगी आग । मरीजो में अफरातफरी ।

शिमला के आईजी एम सी अस्पताल में डाक्टर कैन्टीन में लगी आग । मरीजो में अफरातफरी ।


शिमला 27 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आईजीएमसी अस्पताल के न्यू ओपीडी ब्लॉक के टॉप फ्लोर में बनी डॉक्टरों की कैंटीन में आज गुरुवार सुबह अचानक आग लगने का समाचार मिला है । मिली जानकारी के मुताबिक आग गैस सिलिंडर फटने के चलते लगनी बताई जा रही है । आग की घटना के बाद यहां पर मरीजो व उनके तामीरदारो में अफरातफरी का माहौल बन गया।

मरीज और उनके तीमारदार घटना के बाद यहां से भागते नजर आए। जबकि अस्पताल के कर्मी पानी से आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। उधर पुराने भवन से आईजीएमसी आने वाली सड़क टूटी है जिसे से यहां पर अग्निशमन की गाड़ियां भी पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पडी । समाचार लिखे जाने तक फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने में जुटी है आग में किसी जान के नुकसान का समाचार नही मिला है ।