शिमल 27 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो
हिमाचल में शिक्षको की भर्ती के लिए युवाओ द्वारा किए जा रहे संधर्ष का कारण मुख्यमंत्री ने मीडिया द्वारा भ्रामक प्रचार किए जाने को बताया । यहां मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पत्रकारो से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षकों की अस्थाई भर्ती नहीं की जाएगी। लेकिन अखबारों और मीडिया के माध्यम से भ्रामक खबरें छापी गई हैं जिस से युवाओ के मन में सरकार की निष्ठा पर संदेह होना स्वभाविक था ।
उन्होने पत्रकारो से कहा कि प्रदेश सरकार जब भी शिक्षकों की भर्ती करेगी तो यह सिर्फ और सिर्फ लोक सेवा आयोग के माध्यम से ही की जाएगी।उन्होने कहा कि जेबीटी टीजीटी और शास्त्री शिक्षको के पदो के लिए हिमाचल में बैकडोर भर्ती नहीं की जाएगी इस के लिए सरकार ने एक कमेटी का गठन किया है जिस से भर्ती में पारदर्शिता लाई जा सके ।










