शिमल 27 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो
हिमाचल के आई जी एम सी न्यू ओपीडी की कैनटीन में गैस का सिलैण्डर फटने से लगी आग से हुए नुकसान का जायजा लेने कांग्रेस तथा भाजपा के नेता गण मौके पर पहुंच गए । यहां आग के कारणो तथा नुकसान का जायजा लेने अर्की के विधायक सी पी एस संजय अवस्थी ने मौके का दौरा किया ।

मिली जानकारी के मुताबिक इस आग से हुए नुकसान का निरीक्षण करने नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्य मन्त्री जय राम ठाकुर भी भाजपा अध्यक्ष राजीव बिन्दल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे । संजय अवस्थी ने यहां हुए नुकसान का जायजा लिया तथा प्रशासन को आवश्यक हिदायते प्रदान की । जबकि नेता प्रतिपक्ष ने इस आग की घटना की जांच की मांग केी है । नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस आग के परिणाम काफी गम्भीर हो सकते थे ।

इस तार की दुघर्टनाए दुबारा न हो इस के लिए इस की जांच के लिए कमेटी गठित की जानी चाहिए । अग्नि शमन विभाग ने आग पर काबू पा लिया है । नुकसान का जायजा लिया जा रहा है ।










